HomePARDAFHAAS BREAKINGडीएम तेवर में- आंगनबाड़ी भर्ती में बड़ा घोटाला, फर्जी आय प्रमाण पत्र...

डीएम तेवर में- आंगनबाड़ी भर्ती में बड़ा घोटाला, फर्जी आय प्रमाण पत्र के आधार पर की गई नियुक्तियां, कई लेखपाल निलंबित

गाजीपुर: आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की नियुक्ति प्रक्रिया के दौरान बड़ा घोटाला सामने आया है। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने फर्जी आय प्रमाण पत्रों के सहारे की गई नियुक्तियों को गंभीरता से लेते हुए बुधवार को सख्त कार्रवाई की।

गाजीपुर जिले में कुल 290 रिक्त पदों पर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की भर्ती प्रक्रिया चलाई जा रही थी, जिनमें से 286 पदों पर नियुक्तियां कर दी गईं। तीन ग्राम पंचायतों से निर्धारित आवेदन न मिलने के कारण वहां नियुक्ति नहीं हो सकी।

जांच में सामने आया कि कई अभ्यर्थियों ने फर्जी आय प्रमाण पत्र प्रस्तुत किए थे। इस घोटाले में कार्रवाई करते हुए जिलाधिकारी ने सदर, जमानिया और सैदपुर तहसीलों से एक-एक लेखपाल तथा कासिमाबाद से तीन और जखनिया से चार लेखपालों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

इसके अलावा, अपनी बेटी की फर्जी तरीके से नियुक्ति कराने के आरोप में सीडीओ के स्टेनो का तबादला भी कर दिया गया है। आंगनबाड़ी भर्ती प्रक्रिया में धांधली के आरोपों की गहन जांच जारी है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की बात कही जा रही है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments