Thursday, May 21, 2026
Your Dream Technologies
HomeKhabar Thodi Hatkarयुवाओं को रोजगार से जोड़ने पर जोर

युवाओं को रोजगार से जोड़ने पर जोर

गाजीपुर – जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अंतर्गत जिला कार्यकारी समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला सेवायोजन अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और उद्योग संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

बैठक का मुख्य उद्देश्य प्रदेश सरकार की रोजगार सृजन योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करना तथा जनपद के युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराना रहा। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि रोजगार संगम पोर्टल पर अधिक से अधिक युवाओं और नियोजकों का पंजीकरण कराया जाए। साथ ही रोजगार मेले और कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं को लाभान्वित करने पर विशेष ध्यान देने को कहा।

डीएम ने जर्मनी, जापान, सऊदी अरब और इजराइल जैसे देशों में उपलब्ध रोजगार अवसरों की जानकारी युवाओं तक पहुंचाने के लिए विशेष अभियान और कार्यशालाएं आयोजित करने के निर्देश भी दिए।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद, डिप्टी कलेक्टर विनोद जोसी, परियोजना निदेशक दीनदयाल वर्मा, जिला सेवायोजन अधिकारी विवेकानन्द सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button