HomeCrimeदहेज हत्या के मामले में पति सहित सास-ससुर गिरफ्तार

दहेज हत्या के मामले में पति सहित सास-ससुर गिरफ्तार

गाजीपुर। नंदगंज थाना पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में वांछित पति सहित सास और ससुर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मंगलवार को चिलार नहर पुलिया के पास चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, नंदगंज थाने में दर्ज मुकदमा संख्या 365/2026 में दहेज हत्या और दहेज प्रतिषेध अधिनियम से संबंधित धाराओं में तीनों आरोपी वांछित चल रहे थे। उपनिरीक्षक संतोष कुमार यादव पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मिली सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए तीनों को हिरासत में ले लिया गया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विजय कुमार (28) पुत्र कोमल राम, कोमल राम (65) पुत्र चन्द्रमन राम उर्फ चन्द्रभान और सोमारी (60) पत्नी कोमल राम निवासी ग्राम सरायसरीफ, थाना नंदगंज, गाजीपुर के रूप में हुई है।
इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक संतोष कुमार यादव के साथ महिला आरक्षी नेहा सिंह और अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। पुलिस द्वारा मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments