HomeCrimeदहेज के लिए गर्भवती विवाहिता को पीटकर घर से निकाला, पति फरार

दहेज के लिए गर्भवती विवाहिता को पीटकर घर से निकाला, पति फरार

गाजीपुर। नगसर हाल्ट थाना क्षेत्र में दहेज उत्पीड़न का मामला सामने आया है। शादी के महज छह महीने बाद ही कथित रूप से दहेज की मांग पूरी न होने पर पति ने गर्भवती पत्नी को मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, गगरन गांव निवासी राजू बनवासी ने अपनी 22 वर्षीय पुत्री सोनी कुमारी की शादी करीब छह महीने पहले बिहार के कैमूर-भभुआ जिले के नुआंव थाना क्षेत्र के तरईथा चिंतामनपुर गांव निवासी संतोष वनवासी पुत्र क्षत्रिय मुसहर से की थी।
आरोप है कि शादी के कुछ दिनों बाद ही पति दहेज की मांग को लेकर पुत्री को प्रताड़ित करने लगा। आए दिन गाली-गलौज और मारपीट की जाती थी। आरोप है कि गर्भवती होने के बावजूद पति ने उसके साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया। इसके बाद से पति ने संपर्क भी बंद कर दिया है।
मुकदमा दर्ज होने की जानकारी मिलने के बाद आरोपी पति मोबाइल बंद कर फरार बताया जा रहा है।
थानाध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार ने बताया कि पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच करते हुए आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments