HomeCrimeपढ़ाई छूटने की चिंता में तीन दिन पहले लौटा था छात्र, कमरे...

पढ़ाई छूटने की चिंता में तीन दिन पहले लौटा था छात्र, कमरे में फंदे से लटका मिला शव

गाज़ीपुर। गाजीपुर शहर कोतवाली क्षेत्र के टाड़ा तड़बनवा में रविवार सुबह बीएससी तृतीय वर्ष के छात्र कृष्णकांत कुमार भारती (21) का शव कमरे में पंखे से बेडशीट के सहारे फंदे पर लटका मिला। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कृष्णकांत पीजी कॉलेज गाजीपुर में बीएससी तृतीय वर्ष का छात्र था। वह करीब 10 वर्षों से शहर में रहकर पढ़ाई कर रहा था। छठ पर्व की छुट्टी में परिवार के लोग गांव चले गए थे। पढ़ाई प्रभावित होने की चिंता में वह तीन दिन पहले ही गांव से कमरे पर लौट आया था।
उसके पिता रमेश चंद मरदह ब्लॉक में ग्राम पंचायत सचिव हैं। परिवार जंगीपुर थाना क्षेत्र के सरौली उर्फ पहेतिया गांव का निवासी है।
रविवार सुबह करीब 10 बजे तक फोन नहीं उठने पर पिता रमेश चंद और चाचा रामनंद कमरे पर पहुंचे। दरवाजा अंदर से बंद था। बच्चे को दीवार फांदकर अंदर भेजा गया तो शव फंदे से लटका मिला। सीओ सिटी अनिल कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments