HomeCrimeयुवराजपुर में जुआ खेलते छह गिरफ्तार, 11,440 रुपये और ताश के पत्ते...

युवराजपुर में जुआ खेलते छह गिरफ्तार, 11,440 रुपये और ताश के पत्ते बरामद

गाजीपुर। थाना सुहवल पुलिस ने गुरुवार को जुआ खेलने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए युवराजपुर गांव में छह लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से 11,440 रुपये नकद और 52 ताश के पत्ते बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, 5 नवंबर 2026 को उपनिरीक्षक श्यामधर बिन्द और उपनिरीक्षक विरेन्द्र राय पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि युवराजपुर गांव के एक खुले स्थान पर कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और जुआ खेलते हुए छह लोगों को पकड़ लिया।
गिरफ्तार आरोपितों की पहचान युवराजपुर निवासी ज्वाला प्रसाद (40), प्रफुल्ल कुमार (33), मुकेश चौधरी (20), अंश कुमार (20), अवधराज सिंह (56) और कृपेश सिंह (59) के रूप में हुई।
पुलिस ने मौके से मालफड़ के 10,800 रुपये, 52 ताश के पत्ते तथा आरोपितों की जामातलाशी से 640 रुपये बरामद किए। कुल बरामदगी 11,440 रुपये रही। इस मामले में सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार करने वाली टीम में दोनों उपनिरीक्षक व उनके हमराह पुलिसकर्मी शामिल रहे।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments