HomeLocalप्रदेश स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए गाजीपुर के 10 खिलाड़ियों का चयन

प्रदेश स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए गाजीपुर के 10 खिलाड़ियों का चयन

गाजीपुर। प्रदेश स्तरीय समन्वय सीनियर पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता के लिए जनपद गाजीपुर के 10 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। प्रतियोगिता का आयोजन 27 से 29 नवंबर 2026 तक अलीगढ़ में होगा। इसके लिए मंगलवार को नेहरू स्टेडियम, गोराबाजार में जिला स्तरीय चयन एवं ट्रायल आयोजित किया गया।
चयन प्रक्रिया में कुल 30 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर उनमें से 10 उत्कृष्ट खिलाड़ियों का चयन किया गया। चयनित खिलाड़ियों को अब वाराणसी मंडल की टीम में स्थान बनाने के लिए 25 नवंबर को सुबह नौ बजे तक संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम, सिगरा, वाराणसी में आयोजित मंडलीय चयन प्रक्रिया में प्रतिभाग करना होगा।
जिला स्तरीय चयन एवं ट्रायल गाजीपुर कबड्डी एसोसिएशन के सचिव अरुण अहमद, कबड्डी प्रशिक्षिका अंजली वर्मा, अजय गुप्ता तथा जिला क्रीड़ा अधिकारी देवी प्रसाद की देखरेख और मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
इस दौरान चयनित खिलाड़ियों को आगामी मंडलीय चयन प्रक्रिया में बेहतर प्रदर्शन करने तथा प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में जनपद का नाम रोशन करने के लिए शुभकामनाएं दी गईं। खिलाड़ियों के चयन से खेल प्रेमियों में उत्साह है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments