HomeLocalददरीघाट पर देव दीपावली और कार्तिक पूर्णिमा पर विशाल भंडारा, 5000 श्रद्धालुओं...

ददरीघाट पर देव दीपावली और कार्तिक पूर्णिमा पर विशाल भंडारा, 5000 श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

गाजीपुर। कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली के पावन पर्व पर मंगलवार को गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। इस अवसर पर शहर के ददरीघाट स्थित संकट मोचन मंदिर परिसर के बाहर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। प्रमुख समाजसेवी विजय प्रकाश दुबे के सौजन्य तथा पीजी कॉलेज के पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष दीपक उपाध्याय ‘कान्हा’ के संयोजन में आयोजित भंडारे में करीब पांच हजार श्रद्धालुओं ने तहरी और बुनिया का प्रसाद ग्रहण किया।
भंडारा सुबह सात बजे से शुरू होकर लगातार चलता रहा। गंगा स्नान कर लौट रहे श्रद्धालुओं और राहगीरों के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी। श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर प्रसाद ग्रहण किया। पूरे आयोजन के दौरान हर-हर गंगे के जयकारे गूंजते रहे।
इस मौके पर समाजसेवी विजय प्रकाश दुबे ने कहा कि कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली सनातन संस्कृति के महत्वपूर्ण पर्व हैं। गंगा स्नान के लिए दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं की सेवा करना पुण्य का कार्य है। वहीं आयोजक दीपक उपाध्याय ‘कान्हा’ ने कहा कि श्रद्धालुओं की संतुष्टि ही आयोजन की सबसे बड़ी सफलता है। प्रयास है कि घाट पर आने वाला कोई भी श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण किए बिना न लौटे।
इस अवसर पर पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दुबे, कन्हैया चौरसिया, अभिषेक पांडेय, आकाश चौधरी, सुधांशु तिवारी, प्रदीप चतुर्वेदी, शैलेश यादव, विकास यादव, निलेश बिंद, राजू पांडेय, अमृतांश बिंद, गोलू राय, विशाल कुमार, आशुतोष तिवारी, अमित राय जस्सू, अवनीश प्रताप सिंह, सुधांशु रंजन पांडेय, प्रगति दुबे, सौरभ तिवारी, दीपक तिवारी, किशन यादव, विभा पाल और रवि त्रिपाठी सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments