HomeLocalसम्पूर्ण समाधान दिवस में 607 शिकायतें प्राप्त, 58 का मौके पर निस्तारण

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 607 शिकायतें प्राप्त, 58 का मौके पर निस्तारण

तहसीलों में अधिकारियों ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

गाजीपुर। जनसमस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के उद्देश्य से शनिवार को जनपद की सभी तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न तहसीलों में कुल 607 फरियादियों ने अपनी समस्याओं से संबंधित प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए। इनमें से 58 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया, जबकि शेष शिकायतों को संबंधित विभागों के अधिकारियों को सौंपते हुए शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
प्राप्त आंकड़ों के अनुसार तहसील सदर में सर्वाधिक 188 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें 20 का मौके पर निस्तारण किया गया। तहसील जमानियां में 85 शिकायतें आईं, जिनमें आठ का निस्तारण हुआ। मोहम्मदाबाद तहसील में 60 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें नौ का मौके पर समाधान किया गया।
इसी क्रम में तहसील जखनियां में 91 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें पांच का निस्तारण किया गया। तहसील सेवराई में 53 प्रार्थना पत्रों में से चार का समाधान हुआ, जबकि तहसील सैदपुर में 50 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें दो का मौके पर निस्तारण किया गया।
सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान संबंधित उपजिलाधिकारियों ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना। उन्होंने राजस्व, पुलिस, विकास एवं अन्य विभागों से संबंधित शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को सौंपते हुए समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि शिकायतों का निस्तारण केवल कागजों पर नहीं, बल्कि मौके पर जाकर निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से किया जाए, ताकि फरियादियों को बार-बार तहसीलों के चक्कर न लगाने पड़ें।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments