HomeLocal50 लाख से अधिक की परियोजनाओं में देरी बर्दाश्त नहीं, समय से...

50 लाख से अधिक की परियोजनाओं में देरी बर्दाश्त नहीं, समय से पूरा करें कार्य: डीएम

गाजीपुर। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में शुक्रवार देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद में संचालित 50 लाख रुपये से अधिक लागत की परियोजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में परियोजनाओं की भौतिक प्रगति के साथ स्व-गणना को लेकर लोगों में जागरूकता एवं प्रचार-प्रसार की तैयारियों की भी समीक्षा की गई।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने विभिन्न कार्यदायी संस्थाओं से निर्माणाधीन परियोजनाओं की वर्तमान स्थिति और भौतिक प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी परियोजनाओं का निर्माण निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा कराया जाए। कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
जिलाधिकारी ने विशेष रूप से सड़कों की खुदाई को लेकर निर्देशित किया कि उनकी अनुमति के बिना जनपद में कहीं भी सड़क नहीं खोदी जाएगी। यदि किसी अपरिहार्य परिस्थिति में सड़क की खुदाई आवश्यक हो तो नियमानुसार पूर्व अनुमति प्राप्त करना अनिवार्य होगा। साथ ही कार्य पूरा होने के बाद सड़क की मरम्मत भी अनिवार्य रूप से कराई जाए, ताकि आम जनता को आवागमन में परेशानी न हो।
स्व-गणना की प्रगति की समीक्षा करते हुए डीएम ने सभी चार्ज अधिकारियों को नियमित रिपोर्टिंग करने तथा कार्ययोजना बनाकर व्यापक प्रचार-प्रसार कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक लोगों को स्व-गणना के प्रति जागरूक किया जाए, ताकि वे स्वयं अपनी गणना कर एसई आईडी जनरेट कर सकें। यह एसई आईडी एक दिसंबर 2026 से चार जनवरी 2027 के बीच इन्यूमरेटर के घर पहुंचने पर उपलब्ध कराई जा सकेगी।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) वेद सिंह चौहान सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments