HomePoliticsअखिलेश यादव का फेसबुक पेज फिर निलंबित, 90 लाख फॉलोअर्स प्रभावित

अखिलेश यादव का फेसबुक पेज फिर निलंबित, 90 लाख फॉलोअर्स प्रभावित

गाजीपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आधिकारिक फेसबुक पेज सोमवार शाम एक बार फिर निलंबित कर दिया गया। इस पेज से करीब 90 लाख लोग जुड़े हुए हैं। अचानक पेज बंद होने से राजनीतिक गलियारों और सोशल मीडिया पर चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि, फेसबुक पेज निलंबित किए जाने के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।
फेसबुक की मूल कंपनी मेटा या मेटा इंडिया की ओर से अब तक इस मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। यह भी साफ नहीं है कि पेज निलंबित करने से पहले फेसबुक की ओर से कोई चेतावनी या नोटिस दिया गया था अथवा नहीं।
समाजवादी पार्टी के नेताओं का कहना है कि पेज कुछ तकनीकी कारणों से बंद हुआ है। पार्टी की ओर से मेटा से संपर्क किया गया है और जल्द ही पेज बहाल होने की उम्मीद जताई जा रही है।
गौरतलब है कि अखिलेश यादव का फेसबुक पेज पहले भी निलंबित हो चुका है। ऐसे में दोबारा कार्रवाई होने से सवाल उठने लगे हैं कि आखिर सिर्फ अखिलेश यादव के फेसबुक पेज पर ही बार-बार कार्रवाई क्यों हो रही है? सोशल मीडिया पर यूजर्स इस मामले को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। फिलहाल सभी की नजरें मेटा के आधिकारिक स्पष्टीकरण और पेज की बहाली पर टिकी हैं।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments