HomePARDAPHAAS BREAKINGलाठी-डंडों से हमला कर युवक की हत्या, दोस्त भी घायल

लाठी-डंडों से हमला कर युवक की हत्या, दोस्त भी घायल

गाजीपुर। कासिमाबाद थाना क्षेत्र के राजापुर कला चट्टी पर रविवार रात नाश्ता कर रहे दो युवकों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया गया। हमले में गंभीर रूप से घायल 19 वर्षीय छोटेलाल राजभर की मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त राहुल बिंद घायल हो गया। पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर तीन नामजद समेत 10 से 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
मृतक की पहचान बरेसर थाना क्षेत्र के हसनपुर गोरा गांव निवासी छोटेलाल राजभर पुत्र स्वर्गीय बैजनाथ राजभर के रूप में हुई। मृतक के बड़े भाई बाबूलाल राजभर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि छोटेलाल अपने दोस्त राहुल बिंद पुत्र रामधनी बिंद निवासी भागीपुर के साथ राजापुर कला चट्टी पर नाश्ता कर रहा था। इसी दौरान मनीष राजभर पुत्र चौथी राजभर निवासी पूरा जगदीशपुर, सुनील बिंद निवासी राजापुर और राहुल राजभर पुत्र समर निवासी मिश्रौली समेत 10 से 15 अज्ञात लोग पहुंचे और दोनों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में दोनों बेहोश होकर गिर पड़े।
कुछ देर बाद राहुल को होश आया तो उसने छोटेलाल के परिजनों को सूचना दी। परिजन उसे सीएचसी कासिमाबाद ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
छोटेलाल पांच भाइयों में चौथे नंबर पर था। पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। उसकी मां मीना राजभर और दो बहनें हैं। बेटे की मौत से परिवार में मातम पसरा है।
प्रभारी निरीक्षक राजेश त्रिपाठी ने बताया कि युवकों के बीच पहले से विवाद होने की बात सामने आई है। तीन नामजद और 10 से 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments