Monday, May 18, 2026
Your Dream Technologies
HomePoliticsगाजीपुर - भाजपा प्रशिक्षण वर्ग सम्पन्न, डॉ. राधा मोहन अग्रवाल ने दिया...

गाजीपुर – भाजपा प्रशिक्षण वर्ग सम्पन्न, डॉ. राधा मोहन अग्रवाल ने दिया संगठन विस्तार का संदेश

गाजीपुर – वंशीबाजार स्थित नन्द रेजिडेंसी सभागार में आयोजित भारतीय जनता पार्टी के “पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026” के अंतर्गत दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग सोमवार को सम्पन्न हो गया। दूसरे दिन के अंतिम एवं 11वें सत्र में “कार्य विस्तार व चुनाव प्रबंधन” विषय पर संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद राधा मोहन अग्रवाल ने कहा कि भाजपा केवल सत्ता प्राप्ति के लिए नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण और विचारधारा के लिए कार्य करने वाला संगठन है।
उन्होंने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण वर्ग कार्यकर्ताओं में सामूहिक सोच, अनुशासन और संगठनात्मक क्षमता विकसित करते हैं। उन्होंने कहा कि “हम व्यक्तिगत हितों के लिए नहीं बल्कि लक्ष्य लेकर काम करने वाले लोग हैं। सत्ता आना-जाना एक प्रक्रिया है, लेकिन भाजपा का लक्ष्य देश की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद को मजबूत करना है।” उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि जम्मू-कश्मीर, केरल और तमिलनाडु में भाजपा की सरकार बनने तक संगठन निरंतर संघर्ष करता रहेगा। प्रधानमंत्री Narendra Modi के कार्यों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि मोदी जी का लक्ष्य राष्ट्र को परम वैभव तक पहुंचाना है।
प्रशिक्षण वर्ग के सातवें सत्र को पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, आठवें सत्र को भाजपा प्रदेश मंत्री मीना चौबे ने “बूथ प्रबंधन” विषय पर संबोधित किया। नौवें सत्र में प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट वरिष्ठ पत्रकार ओमप्रकाश सिंह एवं अरविंद पाण्डेय सहसंयोजक क्षेत्रीय सोशल मीडिया ने मीडिया, सोशल मीडिया एवं एआई विषय पर संयुक्त रूप से प्रशिक्षण दिया। दसवें व्यवहारिक सत्र को वाराणसी के पूर्व मेयर कौशलेंद्र सिंह पटेल ने संबोधित किया।
भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने प्रशिक्षण वर्ग की सफलता पर कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर डॉ. राधा मोहन अग्रवाल ने विचार एवं विकास प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया।
व्यवहारिक सत्र में जिला प्रभारी डॉ. राकेश त्रिवेदी, कृष्ण बिहारी राय, श्यामराज तिवारी, प्रवीण सिंह, कार्तिक गुप्ता एवं विनीत शर्मा ने भी संबोधित किया। सत्र की अध्यक्षता विनोद खरवार, बृजेन्द्र राय, जितेन्द्र नाथ पांडेय, भानुप्रताप सिंह एवं कृष्ण बिहारी राय ने की। संचालन सरोज मिश्रा, राजेश सोनकर, राजेश चौहान, सुमित तिवारी एवं अवधेश राजभर ने किया।
कार्यक्रम में शशिकांत शर्मा, शनि चौरसिया, पंचदेव गौड़, मार्कंडेय चौहान, सचिन कन्नौजिया, गर्वजीत सिंह, राजन प्रजापति, किरण सिंह एवं अच्छेलाल गुप्ता ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र एवं बाल हैंगिंग देकर स्वागत किया।
प्रशिक्षण वर्ग में राज्यसभा सांसद संगीता बलवंत, जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, सरिता अग्रवाल, सीता सिंह, रामनरेश कुशवाहा, आनंद राय, पियूष राय, रमेश सिंह पप्पू, संकठा प्रसाद मिश्र, भोनू सोनकर, शशि सोनकर सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button