HomePoliticsरोजगार मेले में 562 युवाओं को मिला ऑफर लेटर, 1500 से अधिक...

रोजगार मेले में 562 युवाओं को मिला ऑफर लेटर, 1500 से अधिक ने किया प्रतिभाग

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के तहत गुरुवार को विधानसभा क्षेत्र जखनिया के पं. मदन मोहन मालवीय इंटर कॉलेज, सिखड़ी में जिला सेवायोजन कार्यालय एवं विद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि जखनिया विधायक बेदी राम ने फीता काटकर रोजगार मेले का उद्घाटन किया। मेले में 1500 से अधिक युवाओं ने प्रतिभाग किया, जिसमें 562 युवाओं को ऑफर लेटर प्रदान किए गए।
कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक बेदी राम, विद्यालय प्रबंधक पारस नाथ राय और जिला सेवायोजन अधिकारी गौरव सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद सरस्वती वंदना और हारमोनियम पर राग प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का संचालन गौरी शंकर पांडेय ने किया।
जिला सेवायोजन अधिकारी गौरव सिंह ने विभाग की ओर से संचालित विभिन्न रोजगारपरक योजनाओं की जानकारी दी। विद्यालय प्रबंधक पारस नाथ राय ने सरकार की रोजगार संबंधी योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए भविष्य में भी लगातार रोजगार मेले आयोजित करने की बात कही।
मुख्य अतिथि विधायक बेदी राम ने युवाओं को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को रोजगार से जोड़कर चर्चा की। उन्होंने युवाओं को स्थानीय क्षेत्र के साथ ही जनपद के बाहर भी रोजगार के अवसर तलाशने के लिए प्रेरित किया। साथ ही सेवायोजन पोर्टल पर पंजीकरण कराने की अपील की, ताकि रोजगार मेलों की जानकारी समय से मिल सके।
उन्होंने आउटसोर्सिंग पोर्टल, विदेशों में भर्ती के अवसर और करियर काउंसिलिंग जैसी योजनाओं की भी जानकारी दी। अंत में अतिथियों ने चयनित युवाओं को ऑफर लेटर वितरित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments