गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय छावनी लाइन में मंगलवार को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र चौहान की अध्यक्षता में पदाधिकारियों की परिचयात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन की मजबूती, आपसी समन्वय और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने को लेकर चर्चा हुई।
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष वीरेंद्र चौहान ने सभी पदाधिकारियों से संगठन को मजबूत बनाने तथा पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने संगठन की योजनाओं को धरातल पर उतारने और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया।
इस दौरान सभी पदाधिकारियों ने क्रमवार अपना परिचय दिया। साथ ही आपसी सहयोग और समन्वय के साथ संगठनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाने पर विचार-विमर्श किया। पदाधिकारियों ने पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने का संकल्प लिया।
बैठक में अरविंद प्रजापति, भाजपा मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा, मोर्चा महामंत्री गुड्डू राजभर, विशाल चौरसिया, राजेश कुशवाहा, मनीष कुशवाहा, जिला मीडिया प्रभारी मनोज कुशवाहा, जिला सोशल मीडिया प्रभारी राकेश कुशवाहा, चंद्रिका शर्मा एवं राकेश सिंह यादव सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।















