Tuesday, May 19, 2026
Your Dream Technologies
HomeCrimeसड़क हादसे में युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

सड़क हादसे में युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

गाज़ीपुर – भांवरकोल थाना क्षेत्र के अवथही गांव निवासी 24 वर्षीय मृत्युंजय राय की मंगलवार सुबह सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जानकारी के अनुसार मृत्युंजय राय मंगलवार सुबह करीब चार बजे अपने एक मित्र के साथ बाइक से गाजीपुर जा रहे थे। वह किसी काम से गांव आए थे और वापस लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर कुंडेसर के पास पहुंची, सामने से आ रहे ई-रिक्शा से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में मृत्युंजय गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि उनका मित्र भी घायल हो गया।

स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को एंबुलेंस द्वारा गाजीपुर सदर अस्पताल भेजा गया, लेकिन रास्ते में ही मृत्युंजय ने दम तोड़ दिया। ग्रामीणों ने बताया कि वह अपने माता-पिता के इकलौते बेटे थे। पिता कमलेश राय श्रीलंका में नौकरी करते हैं और बेटे की मौत की सूचना मिलते ही भारत के लिए रवाना हो गए हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button