HomeKhabar Thodi Hatkarपत्नी के रहते दूसरी शादी का आरोप, दामाद पर मुकदमा दर्ज

पत्नी के रहते दूसरी शादी का आरोप, दामाद पर मुकदमा दर्ज

गाज़ीपुर – जमानियां में एक व्यक्ति ने अपने दामाद पर पत्नी के रहते धोखे से दूसरी शादी करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ससुर की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी दामाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद से आरोपी फरार बताया जा रहा है।

मनव्वर अंसारी ने अपने दामाद मेराज अंसारी निवासी पचोखर पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि उनकी बेटी साजिया परवीन का निकाह वर्ष 2020 में मुस्लिम रीति-रिवाज के अनुसार मेराज के साथ हुआ था। आरोप है कि शादी के कुछ वर्षों बाद मेराज ने परिवार को बिना बताए दूसरी शादी कर ली।

जब इस मामले की जानकारी परिवार को हुई तो मनव्वर अंसारी अपनी बेटी को लेकर दामाद के घर पहुंचे और विरोध जताया। आरोप है कि इस दौरान मेराज अंसारी भड़क उठा और उसने पत्नी व ससुर को जान से मारने की धमकी देकर घर से भगा दिया।

इसके बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष कमलेश कुमार ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments