HomeCrimeजमानियां पुलिस ने मारपीट व धमकी मामले में तीन वांछित अभियुक्तों को...

जमानियां पुलिस ने मारपीट व धमकी मामले में तीन वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

गाजीपुर – जमानियां थाना पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए मारपीट, धमकी और अन्य गंभीर धाराओं में वांछित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार मंगलवार 19 मई 2026 को उपनिरीक्षक मनोज मिश्रा अपनी टीम के साथ क्षेत्र में चेकिंग एवं तलाश वांछित अभियान चला रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि मुकदमा संख्या 150/2026 से जुड़े आरोपी देवैथा डेरा के सामने मौजूद हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर तीनों अभियुक्तों को पकड़ लिया।

गिरफ्तार अभियुक्तों में शम्भु यादव (55 वर्ष), प्रदीप यादव (28 वर्ष) तथा बबलू यादव (32 वर्ष) निवासी ग्राम देवैथा, थाना जमानियां, जनपद गाजीपुर शामिल हैं। तीनों के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज है। पुलिस जांच में सामने आया कि अभियुक्त प्रदीप यादव और बबलू यादव के खिलाफ पूर्व में भी आपराधिक मामले दर्ज रहे हैं।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक मनोज मिश्रा एवं थाना जमानियां पुलिस टीम शामिल रही।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments