HomeCrimeगाजीपुर - सड़क हादसा: बीटीसी छात्रा की ट्रेलर की टक्कर से मौत

गाजीपुर – सड़क हादसा: बीटीसी छात्रा की ट्रेलर की टक्कर से मौत

गाज़ीपुर – कोतवाली क्षेत्र में सोमवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसे में बीटीसी छात्रा महिमा की मौत हो गई। नसरतपुर गांव निवासी 25 वर्षीय महिमा अपने पिता के साथ बाइक से दिलदारनगर स्थित परीक्षा केंद्र जा रही थीं। वह बीटीसी अंतिम सेमेस्टर की परीक्षा देने जा रही थीं। सुबह करीब 7:30 बजे पॉलीटेक्निक कॉलेज के पास तेज रफ्तार ट्रेलर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में महिमा गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें पहले जिला अस्पताल गाजीपुर ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया। परिजन इलाज के लिए वाराणसी ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद भाग रहे ट्रेलर चालक को स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने ट्रेलर कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments