Thursday, May 21, 2026
Your Dream Technologies
HomePARDAFHAAS BREAKINGब्रेकिंग न्यूज़ - नहर में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत

ब्रेकिंग न्यूज़ – नहर में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत

गाजीपुर – शादियाबाद थाना क्षेत्र के कनुवान ग्राम सभा में गुरुवार सुबह गुरैनी-बलोरी नहर में नहाने गए दो सगे भाइयों की डूबने से मौत हो गई। मृतकों की पहचान किशन कनौजिया (14) और शिवराज कनौजिया (13) के रूप में हुई है। बताया गया कि दोनों अपने छोटे भाई अनंत राज के साथ नहर पर नहाने गए थे। नहाने के दौरान शिवराज गहरे पानी में डूबने लगा। उसे बचाने के लिए बड़ा भाई किशन नहर में कूद पड़ा, लेकिन तेज बहाव और अधिक गहराई के कारण वह भी डूब गया। घटना को सामने देख छोटे भाई ने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद दोनों बच्चों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद गांव में मातम पसरा है। प्रशासन ने पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button