Saturday, July 11, 2026
Your Dream Technologies
HomeLocal16 से 22 जुलाई तक मनाया जाएगा भूजल सप्ताह, जल संरक्षण को...

16 से 22 जुलाई तक मनाया जाएगा भूजल सप्ताह, जल संरक्षण को जनआंदोलन बनाने पर जोर

गाजीपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद की अध्यक्षता में जिला भूगर्भ जल प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में भूजल संरक्षण, वर्षा जल संचयन और जल संसाधनों के प्रभावी प्रबंधन की समीक्षा की गई। इस दौरान निर्णय लिया गया कि जनपद में 16 से 22 जुलाई 2026 तक व्यापक जनभागीदारी के साथ भूजल सप्ताह मनाया जाएगा।

 

मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि लगातार गिरता भूजल स्तर गंभीर चिंता का विषय है। इसके संरक्षण के लिए सरकारी प्रयासों के साथ आमजन की सक्रिय भागीदारी भी जरूरी है। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय से भूजल सप्ताह के दौरान जनजागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए। विद्यालयों, महाविद्यालयों, ग्राम पंचायतों, नगरीय निकायों और सरकारी कार्यालयों में जल संरक्षण विषयक गोष्ठियां, रैलियां, शपथ ग्रहण कार्यक्रम और जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

 

बैठक में सार्वजनिक भवनों पर रूफटॉप रेन वाटर हार्वेस्टिंग प्रणाली की स्थापना, वर्षा जल संचयन संरचनाओं की स्थिति तथा जल संरक्षण योजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों को सभी सरकारी भवनों, स्वास्थ्य केंद्रों, विद्यालयों और पंचायत भवनों में वर्षा जल संचयन की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा पूर्व में स्थापित संरचनाओं के नियमित रखरखाव के निर्देश दिए गए।

 

मुख्य विकास अधिकारी ने तालाबों के पुनर्जीवन, अमृत सरोवरों के संरक्षण, पौधारोपण और जल के विवेकपूर्ण उपयोग पर विशेष बल दिया। कृषि विभाग को किसानों के बीच सूक्ष्म सिंचाई और जल बचत तकनीकों का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश भी दिए गए। बैठक के अंत में मुख्य विकास अधिकारी ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भूजल संरक्षण की शपथ दिलाई। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी राजन राय सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button