Wednesday, March 18, 2026
Your Dream Technologies
HomeLocalगाजीपुर में घरेलू गैस सिलेंडर आपूर्ति सुचारु, एजेंसियों की जांच में सब...

गाजीपुर में घरेलू गैस सिलेंडर आपूर्ति सुचारु, एजेंसियों की जांच में सब कुछ सामान्य

गाजीपुर – घरेलू गैस सिलेंडरों की आपूर्ति को लेकर स्थिति सामान्य और संतोषजनक पाई गई है। दिनांक 18 मार्च 2026 को उपलब्ध घरेलू गैस सिलेंडरों का कुल स्टॉक 26,702 दर्ज किया गया। वहीं 17 मार्च 2026 को 7,910 सिलेंडरों की बिक्री हुई और 8,712 सिलेंडर बुक किए गए थे। पिछले वर्ष 17 मार्च 2025 की तुलना में इस बार बिक्री और बुकिंग के आंकड़ों में कमी देखी गई है, जब 11,776 सिलेंडर बेचे गए थे और 11,757 सिलेंडर बुक किए गए थे।

आपूर्ति विभाग की समीक्षा में पाया गया कि गैस एजेंसियां ग्राहकों की बुकिंग के अनुसार समय पर होम डिलीवरी के माध्यम से गैस की आपूर्ति कर रही हैं। 18 मार्च को पूर्ति निरीक्षक सैदपुर और कासिमाबाद द्वारा तीन गैस एजेंसियों की जांच की गई, जिसमें सभी एजेंसियों द्वारा नियमों के तहत कार्य किया जाना सुनिश्चित पाया गया।

जनपद स्तरीय आपदा कंट्रोल रूम में 14 मार्च से 18 मार्च 2026 के बीच कुल 111 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 64 का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कर दिया गया है। शेष शिकायतों पर कार्य जारी है।

आपूर्ति विभाग की टीम लगातार क्षेत्र में निगरानी कर रही है। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि घरेलू गैस का व्यावसायिक या अवैध उपयोग करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

उपभोक्ता किसी भी समस्या के लिए टोल फ्री नंबर 1800-2333-555 या कंट्रोल रूम नंबर 0548-2224041 पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button