HomeLocalब्रह्म बाबा मंदिर में घंटों की चोरी का खुलासा, 14 घंटे और...

ब्रह्म बाबा मंदिर में घंटों की चोरी का खुलासा, 14 घंटे और दो लोटिया के साथ आरोपी गिरफ्तार

गाजीपुर। गहमर थाना क्षेत्र के बरसाल स्थित ब्रह्म बाबा मंदिर में हुई पीतल के घंटों की चोरी का पुलिस ने शनिवार को खुलासा कर दिया। पुलिस ने घटना में प्रकाश में आए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी के 14 घंटे, दो लोटिया और टूटे हुए घंटे का एक टुकड़ा बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सेवराई गांव निवासी प्रमोद राम (36) पुत्र सुमेर राम के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, बीते 31 अक्टूबर को अज्ञात चोर ने ब्रह्म बाबा मंदिर में लगे छोटे-बड़े पीतल के घंटे चोरी कर लिए थे। इस मामले में गहमर थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत शनिवार को बारा चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक इंदु कुमार तिवारी और सेवराई चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक शिवप्रसाद पांडेय पुलिस टीम के साथ चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बकसड़ा मोड़ के पास से प्रमोद राम को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से चोरी का सामान बरामद हुआ।
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ गहमर थाने में पहले से भी पांच आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इनमें चोरी, चोरी का सामान बरामदगी, आर्म्स एक्ट और मारपीट के मामले शामिल हैं। पुलिस आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments