गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने कानून-व्यवस्था एवं जनहित में तीन निरीक्षक और उपनिरीक्षक स्तर के पुलिसकर्मियों का स्थानांतरण किया है। जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक राजू, प्रभारी निरीक्षक शादियाबाद को पुलिस लाइन भेजा गया है। उपनिरीक्षक संतोष कुमार राय को दिलदारनगर थानाध्यक्ष से शादियाबाद थानाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं नोनहरा थानाध्यक्ष विवेक कुमार तिवारी को दिलदारनगर थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सभी स्थानांतरण तत्काल प्रभाव से लागू किए गए हैं।















