Friday, February 13, 2026
Your Dream Technologies
HomeLocalनिःशुल्क कंप्यूटर व टैली प्रशिक्षण से ग्रामीण युवा बन रहे आत्मनिर्भर

निःशुल्क कंप्यूटर व टैली प्रशिक्षण से ग्रामीण युवा बन रहे आत्मनिर्भर

गाजीपुर – धर्मागतपुर गांव में हरि प्रेम सोसाइटी द्वारा संचालित निःशुल्क कंप्यूटर और टैली प्रशिक्षण केंद्र ग्रामीण बच्चों और युवाओं के लिए वरदान साबित हो रहा है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को आधुनिक तकनीकी शिक्षा देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है।

प्रशिक्षण केंद्र में बच्चों को कंप्यूटर की बुनियादी जानकारी, एमएस ऑफिस, इंटरनेट का उपयोग तथा अकाउंटिंग सॉफ्टवेयर टैली का नियमित प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षक बृजेश सरल और व्यावहारिक तरीके से बच्चों को तकनीकी दक्षता प्रदान कर रहे हैं, जिससे उनमें सीखने की रुचि बढ़ रही है।

हाल ही में संस्था की ओर से अध्ययनरत बच्चों को निःशुल्क पाठ्य पुस्तकें और अन्य शैक्षणिक सामग्री भी वितरित की गई, जिससे अभिभावकों में काफी उत्साह देखने को मिला। सोसाइटी के प्रतिनिधि अविनाश गुप्ता और मंजरी राठौर इस पूरे कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे हैं।

ग्रामीण अभिभावकों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे उनके बच्चों को भी शहरी बच्चों की तरह आगे बढ़ने का अवसर मिल रहा है। इस अवसर पर अशोक कुशवाहा (ग्राम प्रधान धनेशपुर), संजय राजभर (ग्राम प्रधान धर्मागतपुर), प्रमोद चौहान (प्रधान) सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button