Friday, October 2, 2026
Your Dream Technologies
HomeLocalबिहार तस्करी के लिए ले जाई जा रही 252 लीटर अंग्रेजी शराब...

बिहार तस्करी के लिए ले जाई जा रही 252 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, एक गिरफ्तार

(गाजीपुर)। सैदपुर थाना पुलिस और स्वाट टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अंतर्राज्यीय शराब तस्करी के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 252 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब, एक चार पहिया वाहन और एक मोबाइल फोन बरामद किया है। वहीं, मौके से दो अन्य आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।

मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई

पुलिस के अनुसार, एक और दो अक्टूबर की मध्यरात्रि प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार मिश्रा, वरिष्ठ उपनिरीक्षक प्रताप नारायण यादव और उपनिरीक्षक शिवमणि सेन पुलिस टीम के साथ चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि परमानंदपुर गांव स्थित काली माता मंदिर के पास कुछ लोग शराब के ठेके से शराब लाकर कार में लाद रहे हैं। शराब को तस्करी कर बिहार ले जाने की तैयारी थी।

सूचना पर सैदपुर पुलिस ने स्वाट टीम के साथ मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस को देखकर कार में शराब लाद रहे दो लोग अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए, जबकि एक युवक को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।

252 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद

गिरफ्तार आरोपी की पहचान रमन सिंह (19) पुत्र संतोष सिंह निवासी पहाड़पुर, थाना गड़वार, जनपद बलिया के रूप में हुई। तलाशी के दौरान सफेद रंग की कार से 750 एमएल की 204 बोतल और 375 एमएल की 264 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुई। कुल शराब की मात्रा 252 लीटर बताई गई है। इसके अलावा एक ओप्पो मोबाइल फोन भी बरामद किया गया।

दो आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। फरार दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही है।

कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार मिश्रा, वरिष्ठ उपनिरीक्षक प्रताप नारायण यादव, उपनिरीक्षक शिवमणि सेन और एंटी कैटल टीम प्रभारी शिवमणि त्रिपाठी अपनी टीम के साथ शामिल रहे।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button