HomePoliticsएमएलसी चुनाव में दोपहर 12 बजे तक शिक्षक वर्ग में 33.63%, स्नातक...

एमएलसी चुनाव में दोपहर 12 बजे तक शिक्षक वर्ग में 33.63%, स्नातक में 15.91% मतदान

गाजीपुर। शिक्षक एवं स्नातक एमएलसी चुनाव 2026 के लिए शुक्रवार सुबह 8 बजे से मतदान शुरू हुआ। जिले में कुल 56,477 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 50,283 स्नातक और 6,194 शिक्षक मतदाता शामिल हैं। मतदान को लेकर प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
दोपहर 12 बजे तक शिक्षक एमएलसी चुनाव में 33.63 प्रतिशत, यानी 1,083 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वहीं स्नातक एमएलसी के लिए 15.91 प्रतिशत, यानी 8,002 मतदाताओं ने मतदान किया।
इसी क्रम में जंगीपुर विधानसभा क्षेत्र के बिरनो ब्लॉक स्थित मतदान केंद्र पर एमएलसी विशाल सिंह चंचल पहुंचे और मतदान प्रक्रिया का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि एमएलसी चुनाव का परिणाम 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए अमृत साबित होगा और विपक्ष एक बार फिर ऐतिहासिक हार का स्वाद चखेगा।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश को माफिया मुक्त, भयमुक्त और भ्रष्टाचार मुक्त बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कार्य हुआ है। प्रदेश सरकार ने विकास और सुशासन के क्षेत्र में नई पहचान कायम की है।इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख राजन सिंह, सुभाष राम, मन्नू सिंह, देव प्रकाश सिंह, कुंवर रमेश सिंह पप्पू, सचिन्द्र नाथ सिंह लल्लन, लालबहादुर पांडेय, हिमांशु सिंह, सुनील कुशवाहा, मन्नू राजभर, अजीत दुबे, अजीत सिंह, शैलेंद्र कुशवाहा, प्रमोद सिंह, धनंजय प्रजापति सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments