HomePARDAFHAAS BREAKINGसड़क हादसे में घायल 17 वर्षीय गोविंद राजभर की मौत

सड़क हादसे में घायल 17 वर्षीय गोविंद राजभर की मौत

गाजीपुर। कासिमाबाद कोतवाली क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की सर्विस लेन के पास बुधवार देर शाम हुए सड़क हादसे में घायल 17 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी हाउस भेज दिया है।
बरेसर थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव निवासी कपिल देव राजभर ने बताया कि उनका छोटा पुत्र गोविंद राजभर (17) बुधवार देर शाम बाइक से कासिमाबाद की तरफ जा रहा था। इसी दौरान सर्विस लेन के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में गोविंद गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना के बाद आसपास मौजूद ग्रामीणों ने घायल गोविंद को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कासिमाबाद पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान बीती रात गोविंद ने दम तोड़ दिया।
पूर्व ग्राम प्रधान शिवमुनि राजभर ने बताया कि गोविंद दो भाइयों में सबसे छोटा था। उसका बड़ा भाई अरविंद राजभर विदेश में रहता है, जबकि उसकी बड़ी बहन की शादी हो चुकी है। गोविंद की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।कासिमाबाद कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि सड़क हादसे में युवक की मौत की सूचना मिली है। शव को मोर्चरी हाउस में रखा गया है। परिजनों की तहरीर मिलने के बाद नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments