गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने गुरुवार को पुलिस विभाग में फेरबदल करते हुए आठ उपनिरीक्षक और मुख्य आरक्षी का स्थानांतरण किया है। जारी आदेश के अनुसार उपनिरीक्षक जमालुद्दीन को महिला सुरक्षा केंद्र जंगीपुर से चौकी प्रभारी बहादुरगंज, कासिमाबाद बनाया गया है। वहीं पुष्पेश चंद्र दुबे को बहादुरगंज से कस्बा सैदपुर, मनोज कुमार पांडेय को कस्बा सैदपुर से गोराबाजार तथा अश्वनी प्रताप सिंह को रेलवे स्टेशन जमानिया से गोराबाजार चौकी भेजा गया है। शिवाकांत मिश्र को मंझनपुर, सुनील कुमार सिंह को रेलवे स्टेशन जमानिया तथा मुख्य आरक्षी राजेश कुमार को नोनहरा थाने में तैनाती दी गई है। सभी को तत्काल कार्यभार ग्रहण करने का निर्देश दिया गया है।















