HomeLocalभूसा निकालने गई बीए छात्रा को सर्प ने डसा, उपचार के दौरान...

भूसा निकालने गई बीए छात्रा को सर्प ने डसा, उपचार के दौरान मौत

गाजीपुर। कासिमाबाद कोतवाली क्षेत्र के धरवार कला गांव में बुधवार देर शाम भूसा निकालने गई 18 वर्षीय छात्रा की सर्पदंश से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
धरवार कला गांव निवासी जीतन राजभर की पुत्री सपना राजभर (18) बुधवार देर शाम पशुओं के लिए भूसा निकालने भूसा घर में गई थी। इसी दौरान वहां मौजूद सर्प ने उसे डस लिया। सर्पदंश की जानकारी होते ही परिजन उसे आनन-फानन उपचार के लिए मऊ स्थित फातिमा अस्पताल ले गए। अस्पताल में चिकित्सकों ने उपचार शुरू किया, लेकिन देर रात सपना ने दम तोड़ दिया।
सपना बीए की छात्रा थी और तीन भाइयों की सबसे छोटी बहन थी। उसकी अचानक मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई।
कासिमाबाद कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि सर्पदंश से एक युवती की मौत हुई है। परिजनों की तहरीर के आधार पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए भेज दिया गया है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments