HomeLocalसड़क हादसे में युवक की मौत, 13 दिन पहले घर में गूंजी...

सड़क हादसे में युवक की मौत, 13 दिन पहले घर में गूंजी थी बेटी की किलकारी

गाजीपुर। जमानियां कोतवाली क्षेत्र की कांशीराम कॉलोनी निवासी 30 वर्षीय गोविन्द कुमार की बिहार के दुर्गावती के पास सड़क हादसे में मौत हो गई। गुरुवार देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से उनकी जान चली गई।
मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा और परिवार का इकलौता कमाऊ सदस्य था। उसकी शादी तीन वर्ष पूर्व चैनपुर निवासी सोनी देवी से हुई थी। परिवार में एक वर्षीय बेटा और महज 13 दिन पहले जन्मी बेटी है। दोनों बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया।
मौत की खबर मिलते ही पत्नी सोनी देवी और मां आशा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। बिहार पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना से कॉलोनी में शोक की लहर है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments