Thursday, September 3, 2026
Your Dream Technologies
HomeNationalबाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे पीयूष राय, पीड़ितों से मिलकर बांटी राहत...

बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे पीयूष राय, पीड़ितों से मिलकर बांटी राहत सामग्री

गाजीपुर। मुहम्मदाबाद विधानसभा क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित हसनपुरा और बीरउपुर गांवों में भाजपा नेता पीयूष राय ने पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और राहत एवं बचाव कार्यों की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने प्रभावित ग्रामीणों को खाद्य सामग्री सहित आवश्यक राहत सामग्री वितरित की।

पीयूष राय ने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर बाढ़ के कारण उत्पन्न समस्याओं और उनकी मूलभूत जरूरतों की जानकारी ली। उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया कि संकट की इस घड़ी में प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।

दौरे के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय, उपजिलाधिकारी सेवराई समेत प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। पीयूष राय ने अधिकारियों से क्षेत्र में संचालित राहत एवं बचाव कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने बाढ़ प्रभावित लोगों तक भोजन, पेयजल, दवा और अन्य आवश्यक सुविधाएं समय से पहुंचाने पर जोर दिया।

उन्होंने कहा कि आपदा के समय प्रभावित परिवारों की मदद करना सभी की प्राथमिकता होनी चाहिए। प्रशासन, जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ताओं को मिलकर राहत कार्यों में तेजी लाने की आवश्यकता है, ताकि बाढ़ से प्रभावित लोगों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

गांवों में भाजपा नेता के पहुंचने और ग्रामीणों से सीधे संवाद करने से लोगों को राहत की उम्मीद जगी। ग्रामीणों ने बाढ़ से उत्पन्न समस्याओं को सामने रखते हुए आवश्यक सुविधाओं की शीघ्र बहाली और राहत कार्यों को और तेज करने की मांग की।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button