HomeLocalशक्ति केंद्र संगठन की शक्ति का महत्वपूर्ण आधार : सरोज कुशवाहा

शक्ति केंद्र संगठन की शक्ति का महत्वपूर्ण आधार : सरोज कुशवाहा

भाजपा मंडल पदाधिकारी, कार्यसमिति व शक्ति केंद्र समिति का सत्यापन अभियान

गाजीपुर। भाजपा मंडल पदाधिकारी, मंडल कार्यसमिति एवं शक्ति केंद्र समिति के सत्यापन अभियान के तहत गुरुवार को महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सरोज कुशवाहा ने जंगीपुर विधानसभा के मरदह दक्षिणी मंडल में प्रवास किया। उन्होंने मंडल पदाधिकारियों एवं कार्यसमिति के सदस्यों का सत्यापन करते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने पर जोर दिया।

पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए सरोज कुशवाहा ने कहा कि शक्ति केंद्र संगठन की शक्ति का महत्वपूर्ण आधार हैं। बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत और सक्रिय बनाए रखने के लिए बूथ अध्यक्ष एवं बूथ समिति का शत-प्रतिशत सत्यापन आवश्यक है। उन्होंने पदाधिकारियों से सत्यापन कार्य को गंभीरता, सजगता और संगठनात्मक भावना के साथ पूरा करने का आह्वान किया।

मरदह दक्षिणी मंडल में प्रदेश अध्यक्ष के प्रथम आगमन पर जिला महामंत्री अवधेश राजभर एवं प्रमोद राय ने अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न भेंटकर उनका स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष शिवमुनि चौहान ने की। संचालन विपिन राय ने किया, जबकि आभार जिला महामंत्री अवधेश राजभर ने जताया। इस दौरान मंडल के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।

इसी क्रम में गाजीपुर सदर पश्चिमी मंडल का सत्यापन जिला कार्यालय पर जिला महामंत्री सुमित तिवारी ने पदाधिकारियों की उपस्थिति में किया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री सुरेश बिंद, जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, गोपाल राय सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

वहीं जिला महामंत्री अवधेश राजभर ने सुहवल मंडल में पदाधिकारियों एवं कार्यसमिति के सत्यापन की प्रक्रिया पूरी की। अभियान के जरिए बूथ से मंडल स्तर तक संगठनात्मक ढांचे को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने पर जोर दिया जा रहा है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments