Thursday, September 3, 2026
Your Dream Technologies
HomeLocalसीओ जखनियां पर अभद्रता, मोबाइल छीनने और धमकी देने का आरोप

सीओ जखनियां पर अभद्रता, मोबाइल छीनने और धमकी देने का आरोप

 

पीड़ित दंपती ने एएसपी सिटी को दिया शिकायती पत्र, निष्पक्ष जांच की मांग

 

गाजीपुर। कोतवाली क्षेत्र के चौकिया गांव निवासी महिला ने सीओ जखनियां पर अभद्रता करने, मोबाइल छीनकर जमीन पर फेंकने और धमकी देने का आरोप लगाया है। बुधवार को महिला अपने पति के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची। एसपी के मौजूद नहीं होने पर दंपती ने अपर पुलिस अधीक्षक नगर राकेश मिश्रा को शिकायती पत्र सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की। एएसपी सिटी ने जांच कराने का आश्वासन दिया है।

चौकिया निवासी रेखा देवी पत्नी मंगल सिंह कुशवाहा ने शिकायत में बताया कि चौकिया चट्टी स्थित उनके निजी मकान में चूड़ी, पायल और बर्तन की दुकान है। आरोप है कि एक सितंबर की शाम करीब 5:15 बजे सड़क पर जाम लगा था। इसी दौरान सीओ जखनियां पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और सड़क पर खड़े वाहनों के बारे में जानकारी लेने लगे।

महिला का आरोप है कि जाम के संबंध में जानकारी नहीं होने की बात कहने पर सीओ ने कथित तौर पर अभद्र भाषा का प्रयोग किया। महिला ने मोबाइल से घटना का वीडियो बनाना शुरू किया तो आरोप है कि मोबाइल छीनकर जमीन पर फेंक दिया गया, जिससे वह क्षतिग्रस्त हो गया। पति द्वारा विरोध करने पर पुलिसकर्मियों द्वारा उन्हें वाहन में बैठाने का प्रयास करने का भी आरोप लगाया गया है।

दंपती का आरोप है कि उनका नाम और मोबाइल नंबर नोट कर 24 घंटे के भीतर किसी मामले में फंसाकर जेल भेजने की धमकी दी गई। पीड़िता ने कहा कि घटना से संबंधित सीसीटीवी फुटेज और वीडियो रिकॉर्डिंग उपलब्ध है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button