Monday, September 28, 2026
Your Dream Technologies
HomeNationalजिला जज और एसपी ने बाल सुधार गृह का किया औचक निरीक्षण

जिला जज और एसपी ने बाल सुधार गृह का किया औचक निरीक्षण

गाजीपुर। जिला जज एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने राजकीय संप्रेषण गृह किशोर (बाल सुधार गृह) का संयुक्त रूप से औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने बाल सुधार गृह की सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई और किशोरों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को परखते हुए बैरकों की सघन तलाशी ली गई। अधिकारियों ने पूरे परिसर का भ्रमण कर साफ-सफाई की स्थिति का भी अवलोकन किया। इसके साथ ही बाल सुधार गृह में रह रहे किशोरों से सीधे बातचीत कर उनकी समस्याओं, स्वास्थ्य और उन्हें मिल रही सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की।
जिला जज एवं पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिया कि बाल सुधार गृह में सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह दुरुस्त रखा जाए और निर्धारित नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने किशोरों के स्वास्थ्य, खान-पान और स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने को कहा।
अधिकारियों ने कर्मचारियों को निर्देशित किया कि किशोरों को नियमानुसार सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं तथा उनकी समस्याओं का समयबद्ध समाधान किया जाए। निरीक्षण का उद्देश्य बाल सुधार गृह की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने और वहां रह रहे किशोरों की सुरक्षा एवं देखभाल सुनिश्चित करना रहा।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button