HomeCrimeतेज रफ्तार स्कॉर्पियो खाई में पलटी, पांच घायल

तेज रफ्तार स्कॉर्पियो खाई में पलटी, पांच घायल

गाजीपुर – सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत चौकियां मोड़ महुआपुर गांव के पास शनिवार शाम एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पहले डिवाइडर से टकराई और फिर सड़क किनारे गहरी खाई में पलट गई। दुर्घटना में वाहन में सवार ड्राइवर सहित छह लोगों में से पांच लोग घायल हो गए, जिनमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।

चक्क अब्दुलवहांव गांव के पूर्व प्रधान देवेंद्र कुमार बिंद के अनुसार सभी लोग वाराणसी से दवा लेकर करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के ताजपुर गांव जा रहे थे। घायलों में रमाकांत पाल, आकाश, गौरव, किशन राय, गुड्डू राय और टिंकू राय शामिल हैं। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने डायल 112 और एम्बुलेंस को सूचना दी। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची, जबकि एम्बुलेंस करीब 20 मिनट बाद पहुंची। सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया, जहां इलाज जारी है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments