Tuesday, September 15, 2026
Your Dream Technologies
HomeCrimeपुलिस अभिरक्षा से फरार 50 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

पुलिस अभिरक्षा से फरार 50 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

गाजीपुर। कोतवाली पुलिस ने पुलिस अभिरक्षा से फरार हुए 50 हजार रुपये के इनामी आरोपी सुधीर उर्फ ध्रुव पासी को चौकिया मोड़ ओवरब्रिज के नीचे से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ गाजीपुर समेत अन्य जिलों में चोरी, लूट, गैंगस्टर, आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस समेत विभिन्न धाराओं में 35 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने उसके कब्जे से KTM मोटरसाइकिल बरामद की है।

पुलिस के अनुसार, मरदह थाना क्षेत्र के नोनरा गांव निवासी सुधीर उर्फ ध्रुव पासी (31) न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार गाजीपुर में निरुद्ध था। 29 अगस्त को उपचार के लिए उसे जिला चिकित्सालय सदर लाया गया था। इसी दौरान वह पुलिसकर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया था। मामले में कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

15 सितंबर की रात प्रभारी निरीक्षक कोतवाली प्रमोद कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर चौकिया मोड़ ओवरब्रिज के नीचे घेराबंदी की गई। पुलिस ने आरोपी को मोटरसाइकिल से आते देखा और रुकने का इशारा किया। आरोपी भागने लगा और मोटरसाइकिल मोड़ते समय सड़क किनारे रखे डिवाइडर पत्थर से टकराकर गिर गया। पुलिस ने तत्काल उसे पकड़ लिया।

गिरने से आरोपी के दाहिने पैर में चोट लग गई और खून निकलने लगा। मानवीय आधार पर पुलिस ने उसे प्राथमिक उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। बरामद मोटरसाइकिल KTM का नंबर UP-70 FS-7323 है।

पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ जंगीपुर, बिरनो, मरदह, कोतवाली, कासिमाबाद, नोनहरा, गहमर, सादात समेत गाजीपुर के कई थानों के अलावा मऊ, आजमगढ़ और सुल्तानपुर जिले में भी मुकदमे दर्ज हैं। इनमें चोरी, लूट, धोखाधड़ी, आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर एक्ट, गुंडा एक्ट और एनडीपीएस एक्ट के मामले शामिल हैं। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह, निरीक्षक देवेंद्र कुमार मिश्रा और उपनिरीक्षक सत्येंद्र कुमार यादव समेत पुलिसकर्मी शामिल रहे।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button