Sunday, July 5, 2026
Your Dream Technologies
HomeLocalनीलगाय को बचाने के प्रयास में बाइक हादसा, युवक की दर्दनाक मौत

नीलगाय को बचाने के प्रयास में बाइक हादसा, युवक की दर्दनाक मौत

गाजीपुर – दिलदारनगर थाना क्षेत्र के पचोखर गांव निवासी 26 वर्षीय गुलशेर अहमद की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा बिहार के रामपुर के समीप उस समय हुआ, जब वह काम खत्म कर बाइक से अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में अचानक एक नीलगाय सड़क पर आ गई। उसे बचाने के प्रयास में गुलशेर अपनी बाइक से नियंत्रण खो बैठे और सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

गुलशेर बिहार के राजपुर क्षेत्र में स्टील का काम करते थे और रोज की तरह काम समाप्त कर घर लौट रहे थे। दुर्घटना के बाद आसपास के लोगों ने तुरंत उन्हें बक्सर के एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही परिजन बक्सर पहुंचे और आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव को पैतृक गांव पचोखर लेकर आए। गांव में शव पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल था और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

बाद में नम आंखों से गुलशेर अहमद को गांव के कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। इस दुखद हादसे से पूरे क्षेत्र में गहरा शोक व्याप्त है। ग्रामीणों ने मृतक के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए प्रशासन से सड़क सुरक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button