HomeUncategorizedसीवर कार्य में लापरवाही पर अधिशासी अभियंता को नोटिस

सीवर कार्य में लापरवाही पर अधिशासी अभियंता को नोटिस

सीडीओ ने सीवर कार्य में लापरवाही पर अधिशासी अभियंता को कारण बताओ नोटिस जारी करने के दिए निर्देश

 

गाजीपुर । मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य की अध्यक्षता में जिला गंगा समिति एवं जिला पर्यावरण समिति की बैठक विकास भवन सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में सीडीओ ने नगर क्षेत्रों में सीवर गृह संयोजन कार्य की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने जल निगम शहरी के सहायक अभियंता को निर्देश दिया कि सभी गृह संयोजन कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराया जाए।मुख्य विकास अधिकारी ने सीवर कार्य में शिथिलता बरतने पर अधिशासी अभियंता, जल निगम नगरीय को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गंगा स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।सीडीओ ने जिला पंचायत राज अधिकारी को गंगा ग्राम सेवा समिति एवं ग्राम आर्द्रभूमि समिति का गठन कार्य जल्द से जल्द पूर्ण कराने के निर्देश दिए। साथ ही सभी नगर पालिका एवं नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों को सड़कों के किनारे पड़े अनाधिकृत ठोस अपशिष्ट का तत्काल निस्तारण करने के लिए कहा।बैठक में विभिन्न विभागों के जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

 

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments