HomePARDAFHAAS BREAKINGगाजीपुर: तीन अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में एक दर्जन श्रद्धालु घायल

गाजीपुर: तीन अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में एक दर्जन श्रद्धालु घायल

गाजीपुर। प्रयागराज महाकुंभ स्नान के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की तीन गाड़ियां अलग-अलग स्थानों पर दुर्घटनाग्रस्त हो गईं, जिनमें 12 श्रद्धालु घायल हो गए। अधिकतर घायल नेपाल के निवासी बताए जा रहे हैं।

पहली दुर्घटना:

गहमर थाना क्षेत्र के मनोज सिंह, पटना के मनेर थाना क्षेत्र के सादिकपुर निवासी सुनील राय, पिंटू कुमार, दानापुर निवासी कृष्ण मोहन और विकास कुमार कार से प्रयागराज जा रहे थे। रात करीब 8:30 बजे वाराणसी-गाजीपुर फोरलेन पर कुसम्हीकला के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे आठ फीट गड्ढे में पलट गई। सभी यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार की गति अत्यधिक तेज थी। सूचना मिलते ही नंदगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को मेडिकल कॉलेज जिला अस्पताल भेजा।

दूसरी दुर्घटना:

रात 10 बजे, नेपाल से प्रयागराज महाकुंभ के लिए जा रही एक गाड़ी नोनहरा थाना क्षेत्र के तलिया चट्टी में ओवरटेक के प्रयास में अनियंत्रित होकर सामने बने कटरे में जा घुसी। इस हादसे में नेपाल निवासी पांच श्रद्धालु घायल हो गए।

तीसरी दुर्घटना:

गाजीपुर-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर सैदपुर थाना क्षेत्र के जोहरगंज कट, कस्बा सैदपुर के पास एक स्कॉर्पियो में पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में प्रयागराज जा रहे दो श्रद्धालु घायल हो गए।

।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments