HomePARDAFHAAS BREAKING34 किलो गांजा और स्कॉर्पियो के साथ गोरखपुर के दो तस्कर गिरफ्तार

34 किलो गांजा और स्कॉर्पियो के साथ गोरखपुर के दो तस्कर गिरफ्तार

गाजीपुर। जंगीपुर थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 34 किलो 300 ग्राम अवैध गांजा के साथ गोरखपुर के दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत 17 लाख 15 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक स्कॉर्पियो गाड़ी भी बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, शनिवार 7 नवंबर को थानाध्यक्ष ओमप्रकाश और उपनिरीक्षक पन्नेलाल यादव पुलिस टीम के साथ अरसदपुर तिराहे पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान स्कॉर्पियो सवार दो संदिग्धों को रोककर तलाशी ली गई तो उनके कब्जे से 34 किलो 300 ग्राम गांजा बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रमेश कुमार पुत्र हरिलाल साहनी निवासी मुगलपुरा उर्फ मुहम्मदाबाद, थाना पिपराइच, जनपद गोरखपुर तथा राहुल राठौर पुत्र जुगनू राठौर निवासी अमरूद मंडी राजघाट, थाना राजघाट, जनपद गोरखपुर के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक राहुल राठौर के खिलाफ गोरखपुर के राजघाट थाने में पूर्व से भी दो मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें एनडीपीएस एक्ट का मामला शामिल है।
इस संबंध में जंगीपुर थानाध्यक्ष ओमप्रकाश ने बताया कि पकड़े गए आरोपी लंबे समय से गांजा तस्करी में लिप्त थे। दोनों के खिलाफ जंगीपुर थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments