HomeLocalपुलिस ने 6 किलो गांजा और ब्रेजा कार के साथ तस्कर को...

पुलिस ने 6 किलो गांजा और ब्रेजा कार के साथ तस्कर को पकड़ा

गाजीपुर। अपराधियों और मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने शनिवार को एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया। जमानिया तिराहे पर चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने हरिश प्रधान (32) पुत्र दयानंद प्रधान निवासी गठिया, थाना नोनहरा को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 6.009 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त एक मारुति ब्रीजा कार भी कब्जे में ले ली। उपनिरीक्षक अभिनव कुमार गुप्ता के नेतृत्व में हुई कार्रवाई के बाद आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments