गाजीपुर। उत्तर प्रदेशीय अपराध निरोधक समिति (लखनऊ) के चेयरमैन कमलेश श्रीवास्तव के निर्देश पर जिला अपराध निरोधक समिति, गाजीपुर द्वारा मंगलवार को जिला कारागार में निःशुल्क त्वचा रोग (चर्म रोग) परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर महर्षि विश्वामित्र स्वशासी चिकित्सा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आनंद मिश्रा के सहयोग से संपन्न हुआ।
शिविर में चिकित्सा महाविद्यालय और जिला कारागार के विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने कुल 533 बंदियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। जांच के दौरान 58 बंदी त्वचा रोग से पीड़ित पाए गए। चिकित्सकों ने सभी प्रभावित बंदियों की जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श दिया तथा निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया। समय पर स्वास्थ्य परीक्षण और उपचार मिलने से बंदियों के साथ-साथ जेल प्रशासन ने भी संतोष व्यक्त किया।
चिकित्सा टीम में डॉ. रश्मि सिंह, डॉ. अभय शक्ति, डॉ. संजय जायसवाल, डॉ. शिशिर शैलेश तथा फार्मासिस्ट विकास यादव एवं अदीप कुमार शामिल रहे। कार्यक्रम में जिला अपराध निरोधक समिति के जिला सचिव अभिषेक कुमार सिंह, संगठन सचिव वसीम रज़ा और सुनील सिंह भी मौजूद रहे।
समापन अवसर पर जेल अधीक्षक जगदंबा प्रसाद दुबे ने समिति के इस मानवीय प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे स्वास्थ्य शिविर बंदियों के स्वास्थ्य संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने समिति के पदाधिकारियों और चिकित्सकों को धन्यवाद दिया। इस दौरान जेलर शेषनाथ यादव, डिप्टी जेलर राजेश कुमार तथा कारागार के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।














