HomePARDAFHAAS BREAKINGशादियाबाद पुलिस ने अपहरण के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया

शादियाबाद पुलिस ने अपहरण के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया

गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत शादियाबाद थाना पुलिस ने अपहरण के एक मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार मंगलवार को उपनिरीक्षक लक्ष्मण यादव अपनी टीम के साथ परेवा नहर के पास चेकिंग अभियान चला रहे थे। इसी दौरान थाना शादियाबाद में दर्ज मुकदमा संख्या 221/2026, धारा 137(2)/87 बीएनएस से संबंधित आरोपी उपेंद्र बिंद पुत्र त्रिभुवन बिंद, निवासी ग्राम हुसैनपुर, थाना शादियाबाद, जनपद गाजीपुर को गिरफ्तार कर लिया गया।पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध उक्त मुकदमा पहले से दर्ज था और उसकी तलाश की जा रही थी। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को थाना लाकर आवश्यक पूछताछ की गई तथा उसके विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments