ग़ाज़ीपुर – जंगीपुर विधानसभा क्षेत्र के बद्दूपुर में बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 76वां जन्मदिन सेवा समर्पण अभियान के तहत मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन बिरनो ब्लॉक प्रमुख राजन सिंह के नेतृत्व में अभय कोल्ड स्टोरेज परिसर में किया गया। इस दौरान 101 दीप जलाकर प्रधानमंत्री के दीर्घायु होने की कामना की गई और केक काटकर जन्मदिन मनाया गया।
कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख राजन सिंह ने कहा कि वर्ष 2014 से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में विकास की नई दिशा देखने को मिली है। उन्होंने कहा कि भारत आज शक्तिशाली देशों में गिना जाने लगा है और विकसित देश भी भारत की सैन्य ताकत का लोहा मान रहे हैं। यह प्रधानमंत्री की कार्यशैली और नीतियों का परिणाम है।
उन्होंने कहा कि देश को विकास के पथ पर आगे ले जाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान लोगों ने प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। इस मौके पर वरिष्ठ समाजसेवी अभय सिंह, प्रधान अजीत सिंह, अरविंद सिंह, अमित, भरत, जीवा, मुन्ना समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।















