HomeCrimeचोरी के जनरेटर का तार बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

चोरी के जनरेटर का तार बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी किया गया जनरेटर का तार बरामद किया है। पुलिस के अनुसार 20 जुलाई 2026 को कार्रवाई के दौरान अभियुक्त बुधिराम पुत्र राम प्रवेश राम, निवासी रायपुर, थाना करीमुद्दीनपुर, जनपद गाजीपुर को ददरी घाट क्षेत्र स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया गया।पुलिस ने बताया कि आरोपी के पास से चोरी किया गया जनरेटर का तार बरामद होने के आधार पर कोतवाली थाने में मुकदमा संख्या 529/2026 धारा 303(2) एवं 317(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को हिरासत में लेकर आवश्यक पूछताछ की गई।

पुलिस का कहना है कि मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है तथा यह भी जांच की जा रही है कि चोरी की घटना में अन्य लोगों की संलिप्तता तो नहीं है। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान लगातार जारी है और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी सतर्कता के साथ कार्रवाई कर रही है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments