Sunday, May 31, 2026
Your Dream Technologies
HomePARDAPHAAS BREAKING“मजिस्ट्रेट” लिखी बोलेरो से पहुंचे युवकों पर फर्जी चेकिंग का आरोप, जांच...

“मजिस्ट्रेट” लिखी बोलेरो से पहुंचे युवकों पर फर्जी चेकिंग का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

गाजीपुर – दुल्लहपुर थाना क्षेत्र में एक पिकअप चालक ने “मजिस्ट्रेट” लिखी बोलेरो से आए दो युवकों पर फर्जी चेकिंग, धमकाने और पूछताछ करने का आरोप लगाया है। घटना शनिवार रात करीब 8:30 बजे जलालाबाद चौराहे पर हुई। पीड़ित ने मामले की लिखित शिकायत दुल्लहपुर थाने में दी है, जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है।धर्मागतपुर निवासी सुनील यादव ने बताया कि वह प्रयागराज से खरबूजा लेकर अपने निजी पिकअप वाहन से घर लौट रहे थे। जलालाबाद चौराहे पर वाहन खड़ा कर वह चाट खा रहे थे, तभी “मजिस्ट्रेट” लिखी बोलेरो वहां पहुंची। आरोप है कि बोलेरो से उतरे दो युवकों ने उनकी गाड़ी की जांच शुरू कर दी और वाहन में रखे सामान के बारे में पूछताछ करने लगे। सुनील के अनुसार, खरबूजा होने की जानकारी देने के बावजूद दोनों युवक वाहन की फोटो खींचते रहे।पीड़ित का आरोप है कि दोनों युवक नशे की हालत में थे और जांच के दौरान उन्हें धमकाने का प्रयास भी किया। मौके पर मौजूद लोगों ने जब उनसे पहचान पत्र दिखाने और स्थानीय पुलिस से संपर्क करने को कहा तो दोनों युवक बोलेरो लेकर गाजीपुर की ओर निकल गए।घटना की जानकारी मिलने पर सुनील के परिचितों ने मुलेठी मोड़ के पास बोलेरो को रुकवा लिया। सूचना पर पहुंची दुल्लहपुर पुलिस बोलेरो, पिकअप और एक युवक को थाने ले आई। स्थानीय स्तर पर चर्चा है कि पकड़े गए युवक का नाम मनोज गौतम है और उसका संबंध किसी तहसीलदार की गाड़ी से बताया जा रहा है, जबकि उसका साथी मौके से फरार हो गया।हालांकि पुलिस ने इन दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button