HomePARDAPHAAS BREAKINGदोहरे हत्याकांड से दहला जनपद, मां-बेटी की चाकू से गोदकर हत्या

दोहरे हत्याकांड से दहला जनपद, मां-बेटी की चाकू से गोदकर हत्या

गाजीपुर। नंदगंज थाना क्षेत्र के धरवां गांव में बुधवार की सुबह दिल दहला देने वाली वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घर में अकेली रह रही मां और उसकी 12 वर्षीय बेटी की अज्ञात हमलावरों ने चाकू से गोदकर निर्मम हत्या कर दी। एक ही घर में दोहरे हत्याकांड की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। घटनास्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई।
मृतकों की पहचान 35 वर्षीय जयमून निशा और उनकी 12 वर्षीय बेटी आईमन निशा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, बुधवार की सुबह मां-बेटी घर में अकेली थीं। इसी दौरान अज्ञात हमलावर घर में दाखिल हुए और दोनों पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में गंभीर चोट लगने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही नंदगंज थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई भी शुरू कर दी है।
मां-बेटी की बेरहमी से हत्या किसने और किस वजह से की, इसका अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और हत्याकांड से जुड़े सभी पहलुओं की जांच में जुटी है। एक साथ दो हत्याओं से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों में इस जघन्य वारदात को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments