Sunday, May 31, 2026
Your Dream Technologies
HomePARDAPHAAS BREAKINGपूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, ट्रेलर से टकराई डीसीएम; चालक की मौत

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, ट्रेलर से टकराई डीसीएम; चालक की मौत

गाजीपुर – कासिमाबाद कोतवाली क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में डीसीएम चालक की मौत हो गई। मोईद्दीनपुर गांव के सामने हुए इस हादसे में तेज रफ्तार डीसीएम आगे चल रहे ट्रेलर में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक केबिन में फंस गया।पुलिस के अनुसार दुर्घटना सुबह करीब सात बजे हुई। बिहार से माल लादकर सिद्धार्थनगर जा रही डीसीएम पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर मोईद्दीनपुर गांव के पास पहुंची थी, तभी वह आगे चल रहे ट्रेलर से टकरा गई। हादसा इतना गंभीर था कि चालक को संभलने का मौका नहीं मिला और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।सूचना मिलने पर कासिमाबाद पुलिस, एक्सप्रेसवे सुरक्षा टीम और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद चालक के शव को क्षतिग्रस्त केबिन से बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।मृतक की पहचान आयुष कुमार (20) पुत्र मानसिंह, निवासी नगला मणि, थाना बसरेहर, जनपद इटावा के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने चालक को झपकी आने की आशंका जताई है, हालांकि दुर्घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।पूर्वांचल एक्सप्रेसवे सुरक्षा अधिकारी भरत सिंह यादव ने बताया कि घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है। हादसे के बाद क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहन को हटाकर यातायात बहाल कराया गया। पुलिस ने बताया कि मामले की विस्तृत जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button