गाजीपुर। जिले में कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक की ओर से जारी स्थानांतरण आदेश के तहत छह निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। इसमें बिरनो थाने की कमान निरीक्षक मदन लाल पटेल को सौंपी गई है।
मदन लाल पटेल इससे पहले भुड़कुड़ा थाने में अतिरिक्त निरीक्षक के पद पर तैनात थे। वहीं, बिरनो के प्रभारी निरीक्षक पन्ने लाल यादव का गैर जनपद स्थानांतरण होने के कारण उन्हें पुलिस लाइन भेजा गया है, जहां से उन्हें दूसरे जनपद के लिए रवाना किया जाएगा। इसके बाद मदन लाल पटेल को बिरनो थाने का नया प्रभारी बनाया गया है।
इसके अलावा प्रभारी साइबर सेल वागीश विक्रम सिंह को थानाध्यक्ष कासिमाबाद तथा पीआरओ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार यादव को थानाध्यक्ष सादात बनाया गया है। वहीं, सादात की प्रभारी निरीक्षक तारावती यादव और कासिमाबाद के प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार को गैर जनपद स्थानांतरण पर रवानगी के लिए पुलिस लाइन भेजा गया है। पुलिस विभाग में हुए इस फेरबदल को कानून व्यवस्था और प्रशासनिक व्यवस्था के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।















